- अपर निदेशक ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के साथ ही संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की हकीकत जानने के लिए अपर निदेशक बस्ती मंडल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डों के निरीक्षण में साफ-सफाई बेहतर व सुविधाओं को हर संभव उपलब्ध कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मंडल रंगजी द्विवेदी ने बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी कक्षों के भ्रमण दौरान चिकित्सकों के कक्ष में पहुंचकर उनके द्वारा लिखी जा रही दवाओं की जानकारी लेने के साथ ही मरीजों से भी पूछताछ की। इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम समेत जनरल, सर्जिकल, पीआईसीयू व एसएनसीयू वार्डों के निरीक्षण में साफ-सफाई बेहतर रखने के साथ ही उपलब्ध उपकरणों का प्रयोग करने के अलावा मरीजों व तीमारदारों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सख्त हिदायत दी। उन्होंने बायोवेस्ट के निस्तारण में बरती जा रही शिथिलता पर भी फटकार लगाई और भविष्य में सुधार करने की चेतावनी दी। भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल के मैनेजर डॉ. अनूप कुमार यादव, फार्मासिस्ट डीसी पाठक, गोविंद प्रसाद ओझा आदि भी मौजूद थे।