फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आरोग्य मेले में 202 मरीजों ने करवाया उपचार

Mon, 11 Nov 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर व ग्राम पंचायत कठौतिया रामनाथ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा मरीज खांसी, नजला, बुखार और एलर्जी के आए। इसके अलावा पेट में दर्द, जोड़ों में दर्द व शुगर के मरीज भी पहुंचे। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर 202 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया।
विज्ञापन

बिस्कोहर पीएचसी पर संविदा आयुष डाॅ. एससी शर्मा ने मरीजों की जांच की और फार्मासिस्ट राकेश बहादुर चौधरी ने मरीजों को दवा का वितरण किया गया। यहां पर दोपहर तीन बजे तक 168 मरीजों की जांच की गई। डाॅक्टर ने बताया कि ज्यादातर मरीज जुकाम, खांसी के आए। स्वास्थ्य मेले में पहुंचे विद्या प्रकाश, अनुष्का, पार्वती, सलीमुननिशा, अब्दुल्ला, दमयंती ने बताया कि कई दिनों से बुखार के साथ हल्की खांसी आ रही है, उसकी दवाई ली है।
कठौतिया रामनाथ स्थित पीएचसी पर डाॅ. राहुल कुमार ने मरीजों की जांच की। यहां पर करीब 34 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। इलाज कराने पहुंचे राम शंकर, मिनाज, करीमुल्ला, मनोज, तुलसीराम, इंद्रावती ने बताया कि उन्हें खांसी, नजला की परेशानी थी। इस दौरान फार्मासिस्ट त्रिशूल धर चतुर्वेदी, धीरज राय, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें