बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु के सूर्यकुड़िया गांव में शनिवार शाम को एक घारी में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग लगी की इस घटना में पांच बकरी, एक गाय का बछड़ी की जल कर मौत हो गई है। इस मामले में तहसील प्रशासन को जानकारी दी है।
जानकारी अनुसार इजराईल प्रतिदिन के भांति शनिवार को भी अपने घारी में सभी जानवरों को भूसा चारा खिलाकर घर चला आया था कि अज्ञात कारणों से घारी में आग लग गई। उसने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाकर गाय और उसके बछड़े को बाहर निकाला। तब तक पांच बकरी और एक गाय की बछड़ी की जल कर मौत हो गई।