फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को डिप्टी सीएम देंगे 14 सड़कों की सौगात

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के माध्यम से दी गई जानकारी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में 19 जनवरी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 10 सड़कों का लोकार्पण और चार सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान जिला जेल के सामने स्थित मैदान में वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी सांसद जगदंबिका पाल ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के माध्यम से दी।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश का विकास हो रहा है। पहले जिले को मेडिकल कॉलेज मिला और अब सड़कों की सौगात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य देने आ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई 10 सड़कों का लोकार्पण 19 जनवरी को होगा। इसमें छह कपिलवस्तु विधानसभा की सड़कें शामिल हैं। शोहरतगढ़ विधानसभा की एक सड़क और बांसी विधानसभा की तीन सड़कें हैं। इनकी कुल लागत 105.85 लाख रुपये है। जिन चार सड़कों का शिलान्यास होना है। उनमें एक कपिलवस्तु विधानसभा और दो सड़कें इटवा, एक शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की हैं। सपा-बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा यह गठबंधन बेमेल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डर के कारण दोनों दलों ने गठबंधन किया है। वहीं शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शोहरतगढ़ की जनता बेहद उत्साहित है। जनसभा में शोहरतगढ़ से अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं। इस मौके पर कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें