फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, कपिलवस्तु महोत्सव आज से

Tue, 04 Dec 2018 10:55 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कपिलवस्तु
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सात दिवसीय कपिलवस्तु महोत्सव-2018 की शुरूआत बुधवार से होगी। अशोक मार्ग पर जिला कारागार के सामने स्थित मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह करेंगे। शाम को भजन संध्या में तृप्ति शाक्या के सुरों से महफिल सजेगी। वहीं दूसरी ओर हॉट एयर बैलून व एडवेंचर्स गेम(जंपिंग, फेड गेम), विभिन्न प्रकार के झूले लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन


पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध के बचपन नाम सिद्धार्थ के नाम पर सृजित जनपद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कपिलवस्तु महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन कई दिनों से दिन-रात एक किए हुए था। मौसम को देखते इस बार नियत समय से आयोजित हो रहे महोत्सव में लोगों की भारी संख्या को देखते हुए इस बार पंडाल में करीब तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। महोत्सव की सफलता को लेकर मंगलवार सुबह से देर रात तक जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला, एएसपी मुन्ना लाल, एसडीएम सदर उमेश चन्द्र निगम, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय, डीपीआरओ अनिल सिंह आदि अफसर कार्यों को निगरानी करते रहे।

पांच सौ रुपये में भर सकेंगे उड़ान
महोत्सव में पहली बार हॉट एयर बैलून की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए प्रति व्यक्ति को एक बार की उड़ान भरने के लिए पांच सौ रुपये खर्च करने होंगे। इससे वे दो सौ मीटर की ऊंचाई तक ले जाने के साथ ही आसपास का नजारा देख सकेंगे। सेल्फी लेने के लिए 10 मिनट का समय भी मिलेगा। बैलून में एक बार तीन व्यक्तियों के एक साथ उड़ने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


महोत्सव में आज
शहर के अशोक मार्ग पर जिला कारागार के सामने के मैदान में आयोजित कपिलवस्तु महोत्सव के पहले दिन पांच दिसंबर को 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच महोत्सव-प्रदर्शनी का उद्घाटन, 2 बजे से सायं 5 बजे तक स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम, सायं 5 बजे से 7 बजे तक पैडमैन फिल्म का प्रदर्शन, 7.30 बजे से 8 बजे तक लेजर शो, रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक तृप्ति शाक्या की प्रस्तुुति होगी।

चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा
कपिलवस्तु महोत्सव में कंट्रोल रूम स्थापित होने के साथ पहली बार पूरे परिसर में अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर तीन अस्थायी पुलिस चौकी भी स्थापित की जा रही हैं। इन चौकियों पर एक उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। ये लोग चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को चौकी स्थापना को लेकर एएसपी मुन्ना लाल ने सदर थाने के प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, जेल चौकी इंचार्ज राजेश कुमार दुबे के साथ एक-एक बिंदु पर गहनता से पूछताछ की।

ये भी हैं महोत्सव के आकर्षण : कपिलवस्तु महोत्सव में गत वर्ष की भांति इस बार भी आर्ट गैलरी, कृषि प्रदर्शनी, फूड कोर्ट, शिल्प हाट, सेल्फी प्वाइंट व झूला मेला भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें