फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के विरोध में 10 को धरना-प्रदर्शन करेगी सपा

Mon, 03 Dec 2018 11:19 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
सपा जिला कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया। तय हुआ 5 को विधानसभा क्षेत्रवार बैठक, 10 दिसंबर को सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को सपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा किसानों की उपज के दुगुना दाम करने के बजाय खाद बीज का दाम बढ़ा रही है। सरकार हर मोर्चे पर फेल है। केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों व जिले में धान क्रय केंद्रों पर खरीदारी न होना, डीएपी, यूरिया व अन्य खादों के दामों में वृद्धि, पुलिस व प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में 10 दिसंबर को सभी तहसील मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी धरना व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। पांच को विधानसभा क्षेत्रवार मासिक बैठक होगी। इसके लिए विधानसभावार पर्यवेक्षक बनाए गए। इटवा में जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, डुमरियागंज में महासचिव अफ़सर रिजवी, बांसी में अनूप यादव, कपिलवस्तु में सरफराज भ्रमर व शोहरतगढ़ में जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी को पर्यवेक्षक का जिम्मा सौंपा गया। जिलाध्यक्ष अजय चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक लालजी यादव व विजय पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास, रामकुमार उर्फ चिंकू यादव, उग्रसेन सिंह, रामचन्द्र यादव, अफ़सर रिजवी, वीरेंद्र तिवारी, सरफ़राज भृमर, अनूप यादव, बलई जायसवाल, जुबेदा चौधरी, अम्बिकेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें