फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बच्ची और वृद्ध की मौत, छह नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बच्ची और वृद्ध की मौत, छह नए मरीज
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए मरीज
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 3810 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती तीन माह की बच्ची और बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की मौत हो गई। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 3810 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3643 स्वस्थ होकर जा चुके हैं और 119 का इलाज चल रहा है। जिले में अब संक्रमण से 48 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक खुनियांव ब्लॉक के एक गांव निवासी एक तीन माह की बच्ची केजीएमयू लखनऊ में भर्ती थी। वह जन्म होने के बाद से ही बीमार थी। कोरोना संक्रमण से उसकी मौत हो गई। लोटन ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की बस्ती के कैली अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना संक्रमण से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा नौगढ़ ब्लॉक के स्थानीय कस्बा और मधुकरपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। खेसरहा ब्लॉक के सिसहनिया गांव में दो संक्रमित मिले। डुमरियागंज ब्लॉक के भरवटिया गांव में एक संक्रमित मिला। शोहरतगढ़ ब्लॉक के मुडिला खुर्द गांव में एक संक्रमित मिला। डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई। छह नए मरीज मिले हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें