फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह किलो चरस जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने बगही चौराहे के पास से पकड़ा
नेपाल से चरस लाकर देश के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने की थी योजना
पुलिस के मुताबिक छह किलो चरस की कीमत दो करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
परसा(सिद्धार्थनगर)। एसएसबी 50वीं वाहिनी बलरामपुर व ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह क्षेत्र के बगही चौराहे के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं, उनसे छह किलो चरस बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि पकड़ी गई चरस की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये होगी। एसएसबी ने चरस व पकड़े गए तस्करों को ढेबरुआ पुलिस के हवाले कर दिया है।
एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी व ढेबरुआ पुलिस के जवानों ने सोमवार को बीओपी प्रभारी पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बगही चौराहे के पास मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर के रहने वाले कलाम व मो. हासिम को को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पॉलिथीन में रखी छह किलो 437 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी के मुताबिक पकड़ी गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 91 लाख 91000 रुपये आंकी गई है। तस्करों के मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक बसंतपुर निवासी दोनों तस्कर बाइक से बरामद चरस को दो पॉलिथीन में रखकर नेपाल से भारत ला रहे थे। एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी व ढेबरुआ पुलिस के जवानों ने बाइक को रोककर तलाशी लेकर चरस बरामद की। इस मौके पर एसएसबी विक्रम सिंह, प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, दुष्यंत शर्मा व ढेबरुआ पुलिस के एसआई शिवराज गौतम, रविंद्र शर्मा, आदर्श श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें