फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल मैच में विजयी रही सिद्धार्थनगर की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
वालीबॉल मैच में विजयी रही सिद्धार्थनगर की टीम
विज्ञापन

बांसी क्षेत्र के चेतिया व भवानीगंज क्षेत्र के चकचई में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रौलिया/भवानीगंज। बांसी तहसील क्षेत्र के चेतिया में दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके प्रथम दिन सोमवार को हुए मैच में सिद्धार्थनगर की टीम विजयी रही। इसके अलावा भवानीगंज क्षेत्र के चकचई में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

बांसी क्षेत्र चेतिया स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसके पहले मैच में परसपुर और सिद्धार्थनगर के बीच हुए मुकाबले में सिद्धार्थनगर की टीम विजयी रही। राजपूत स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शांतेश्वर नाथ त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, उत्तम श्रीवास्तव, बंश बहादुर सिंह, मोनू सिंह, नागेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। भवानीगंज क्षेत्र के चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वालीबॉल प्रतियोगिता में शामिल सात टीमों में मोहम्मद कौसर ग्राम सागर आहूजा की टीम ने प्रथम स्थान एवं मोहम्मद अरशद खमरिया की टीम द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में तबस्सुम प्रथम स्थान प्रियंका द्वितीय स्थान पल्लवित अग्रहरि तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर बालिका वर्ग में तबस्सुम प्रथम स्थान प्रियंका द्वितीय स्थान तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी, खेल प्रशिक्षक सोनू गुप्ता, संतोष सिंघानिया, गुलाम मेहंदी, कपिल देव, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें