फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करें कॉल, माननीय ‘सुनेंगे’ आपकी शिकायत

Mon, 27 Aug 2018 11:04 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनता से जुड़ी समस्याओं को भाजपा विधायक अब फोन पर समस्याओं को सुनेंगे। इसके लिए पार्टी ने टोल फ्री नंबर 8401400400 जारी किया है। इसके लिए विधानसभा वार जनसहयोग केंद्र भी स्थापित हुए हैं। इन शिकायतों के निस्तारण पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की नजर रहेगी। टोल फ्री नंबर पर फोन करने पर बीप बजेगी और आपसे विधानसभा संख्या डायल करने को कहा जाएगा। इसके बाद विधायक की आवाज उधर से आएगी और समस्या बताने को कहा जाएगा। फिर नाम, पता व समस्या को बोलना होगा। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित मोबाइल में मैसेज मिलेगा। इसमें जल्द ही समस्या निदान होने का उल्लेख रहेगा। बांसी के विधायक व प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था से लोगों भटकना नहीं पड़ेगा और उच्च स्तर पर पहुंचने वाली शिकायतें भी घटेंगी।
विज्ञापन


विधानसभा   क्षेत्र संख्या
शोहरतगढ़    302
कपिलवस्तु   303
बांसी             304
डुमरियागंज   305
इटवा            306 

शोहरतगढ़ में सुविधा नहीं
जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से शोहरतगढ़ में यह सुविधा नहीं है। इसका कारण यह है कि यहां विधायक अपना दल से हैं। टोल फ्री नंबर पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र संख्या 302 डायल करने पर सुविधा न होने का मैसेज मिल रहा है।

दो विस क्षेत्रों में अभी नंबर बंद
टोल फ्री नंबर में बीप के बाद डुमरियागंज व इटवा विधानसभा क्षेत्र संख्या डायल करने पर बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक जन सहयोग नंबर जल्द ही शुरू होगा। तब तक अपनी समस्या के शीघ्र निस्तारण के लिए विधायक के जनसहयोग केंद्र में जाकर अथवा निकटतम भाजपा कार्यालय में लिखित रूप से अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें