फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित हुए 190 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित हुए 190 अभ्यर्थी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उद्योग केंद्र, सेवायोजन व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में लोहिया कला भवन में अप्रेंटिस मेला में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से उत्तीर्ण 190 छात्रों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। जिले को प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए विपिन चौधरी, संजीव मिश्रा, अंकित सरन, अमरेंद्र कुमार, महेश चंद्र, राकेश कुमार मौर्य, राजेश सिंह को सम्मानित किया गया।
सदर विधायक श्यामधनी राही, जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अप्रेंटिस मेला का उद्घाटन किया। राजकीय एवं निजी अधिष्ठानों के कार्यालयाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई राजकुमार यादव, उपायुक्त जिला उद्योग दयाशंकर सरोज, सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश मिश्र, प्रधानाचार्य आईटीआई बांसी मस्तराम वर्मा, इटवा सोभनाथ रावत सहित परवेज अहमद, राकेश चौधरी, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें