फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 63 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
19 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 63 लोग हुए स्वस्थ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में बुधवार को 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट करा दिया। उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। दूसरी ओर, पहले से संक्रमित 63 लोग स्वस्थ हो गए।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन कई लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, डुमरियागंज क्षेत्र में आठ कोरोना संक्रमित मिले। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में चार संक्रमित मिले। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में दो संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी और बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा, जोगिया और इटवा क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित पाया गया। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य टीम ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 19 संक्रमित मिले थे, उन्हें होम आइसोलेट करवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें