फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे से पशु पार्क में बंद, न चारा दिया न पानी

विज्ञापन
चित्रगुप्त पार्क में रखे गए पशु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर मुख्यालय पर घूमने वाले करीब 100 छुट्टा पशुओं को शनिवार सुबह चित्रगुप्त पार्क में बंद कर दिया गया। इन्हें रविवार शाम तक न पालिका द्वारा न ही जिला प्रशासन द्वारा चारा और पानी उपलब्ध कराया गया। इससे नाराज लोगों ने ग्राम प्रधान भीमापार रामचंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार की शाम नौगढ़- बर्डपुर मार्ग पर चित्रगुप्त पार्क के पास जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर सदर थाने में तैनात एसआई राकेश तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंची। टीम के समझाने और ईओ से वार्ता के बाद लोगों ने जाम खोला। इससे करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। दरअसल, छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान किसानों के आक्रोश को कम करने के लिए शासन ने प्रशासन को छुट्टा पशुओं को नियंत्रित करने का निर्देश दिया था। इस संबंध में ईओ नगर पालिका एसके गुप्ता ने बताया कि पशुओं के चारा व पानी की व्यवस्था कल तक हो जाएगी। उन्हें पानी पिलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें