जिले में 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनको होम आइसोलेट करा दिया। उनके संपर्क में आए लोगों के नमूने, जांच के लिए भेजे गए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। हर दिन कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इटवा ब्लॉक क्षेत्र में छह कोरोना संक्रमित मिले। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में चार कोरोना संक्रमित मिले। बांसी क्षेत्र में दो संक्रमित पाए गए। लोटन ब्लॉक क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित मिला।
इसके अलावा, मिठवल और उसका क्षेत्र में एक-एक संक्रमित मिला। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 18 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल, जांच के लिए भेज दिए गए।