‘अत्याचार होने पर मुंहतोड़ जवाब देगी भीम आर्मी’
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेंवा में स्वागत, बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। क्षेत्र के बेंवा चौराहा स्थित रामकुमार लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार की शाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य भीम आर्मी टीम का विस्तार तथा बहुजन समाज के लोगों को जागरूक करना था। बहुजनों को उनके अधिकारों के बारे में बताने के लिए भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन उपस्थित हुए थे। जिनका बेंवा पहुंचते ही युवाओं ने जोर दार स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कहा कि दलित के साथ-साथ मुस्लिम समाज के लिए किसी भी जुल्म अत्याचार के खिलाफ हमेशा भीम आर्मी संघर्ष करती रहेगी। मंडल अध्यक्ष कमलेश सचान ने कहा कि प्रदेश या देश में कहीं भी बहुजन पर अत्याचार हुआ तो भीम आर्मी उसका मुंहतोड़ जवाब देगी। संचालन कर रहे अनिल कुमार गौतम दूर-दराज से आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और भीम आर्मी से अधिक से अधिक जुडने का आह्वान किया।
इस दौरान श्यामलाल बौद्ध, रविंद्र जाटव, निखिल राव, डॉ. महेंद्र बौद्ध, अशीष भारतीय, विजय कुमार, चंद्रभान, अरविंद लांबा, साधना सिद्धार्थ, किरन सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।