फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल में डंडी मारी, गुस्साए किसान

विज्ञापन
तौल में कम मिलने पर विरोध करते किसान और धर्म कांटे पर तौल कराता गन्ना किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। बभनान चीनी मिल-बलरामपुर के तौल केंद्र पर जब बुधवार को किसान दूसरे स्थान पर तौल कराकर ले गए तो केंद्र पर वजन दो क्विंटल कम निकला। इससे नाराज किसानों ने केंद्र पर हंगामा किया। किसानों का यह भी आरोप है कि तौल केंद्र का लिपिक गोंडा के एक जनप्रतिनिधि का भाई। उसके स्थान पर एक किराए का शख्स रहता है।
विज्ञापन


भवानीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौला ग्रामसभा के गहिरौला गांव के पश्चिम में मिल अहिरौला नाम से क्रय केंद्र है। यहां लिपिक के स्थान पर एक प्राइवेट कर्मी से गन्ने की तौल कराते हैं। बुधवार सुबह गांव के पुन्नवासी ने गन्ना लदी ट्राली की भड़रिया स्थित एक धर्म कांटे पर तौल कराई। यहां वजन 40.05 क्विंटल आया। जब केंद्र पर तौल हुई तो यहां दो क्विंटल वजन कम निकला। जानकारी मिलते ही किसान राम जियावन, शत्रुघ्न, साहब दूबे, रामसुख, लक्ष्मण, पुन्नवासी यादव, महेश कुमार, परशुराम, उदयराज आदि ने क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर विरोध शुरू कर दिया। किसानों की मांग है कि 17 नवंबर से गन्ने की तौल शुरू हुई है। तब से अबतक हुई तौल की प्रति गाड़ी दो क्विंटल की भरपाई चीनी मिल करें। किसानों ने इसकी सूचना एसडीएम डुमरियागंज राजेंद्र प्रसाद को भी फोन पर दी। वहीं सूचना पर सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी ने मिल के अधिकारियों से बात की। इसके बाद मिस्त्री को भेजा गया। दोबारा तौल में भी गन्ना 38.10 क्विंटल मिला। वहीं धर्म कांटे पर तौल में 40.05 क्विंटल निकला। किसानों ने इसकी सूचना गन्ना मिल के सीडीओ को दी गई। लेकिन छह घंटे बाद भी मिल का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में मिल के एरियर केन मैनेजर सरफुल्ला ने कहा कि घटतौली की शिकायत गलत है। किसी भी प्रकार की कोई भी घटतौली नहीं हो रही है। वहीं एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत मिली है। जिला गन्ना अधिकारी को इसकी सूचना दी गई है। किसानों के कम तौल को लेकर मिल को नोटिस भेजवाया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें