फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान में 165 वाहनों का किया चालान

Mon, 21 Sep 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और रात में सफर करने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार रात बांसी और शोहरतगढ़ टोल प्लाजा पर वाहन की चेकिंग की। चालकों से बातचीत कर उनकी कुशल-क्षेम जाना और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। वहीं, तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 165 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन और प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में बांसी और शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। रात में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले चालकों से पुलिसकर्मियों ने आत्मीय संवाद किया। चालकों को नींद, थकान और नशे की हालत में वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया।
यातायात विभाग को मिले दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर को भी अभियान में लगाया गया है। इनके माध्यम से बांसी और शोहरतगढ़ टोल प्लाजा के आसपास तेज गति से चलने वाले वाहनों की डिजिटल निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक इंंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने कहा कि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें