फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओवरटेक न करें, संयमित होकर चलें’

Fri, 27 Jul 2018 11:21 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को व्यावसायिक वाहन चालकों की कार्यशाला का आयोजन हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को डीएम कुणाल सिल्कू की अध्यक्षता में कामर्शियल वाहन चालकों की कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर डीएम ने कहा कि सड़क पर संयमित होकर चलें। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में जल्दबाजी न करें। यह खतरे से खाली नहीं है। सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहनों को साइड दें, ताकि दुर्घटना न हो।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से यातायात के नियमों को पालन करने की हिदायत दी। सांसद प्रतिनिध राजमणि पांडेय ने कहा कि यातायात संकेतकों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाएं न हो। एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि विद्यालय वाहनों पर प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स व दवाएं हों, अग्निशमन यंत्र जरूर हो। अगर ऐसा नहीं मिलता है तो ऐसे वाहनों पर विभाग कार्रवाई करेगा। उन्होंने सीटबेल्ट पहन कर वाहन चलाने की बात कही। सीओ सदर दिलीप सिंह, ईओ शैलेंद्र गुप्ता, नपा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, अहमद हुसैन फारुकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें