फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पर 12 लाख का जुर्माना

Fri, 27 Jul 2018 11:19 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
मीटर की जांच करती विद्युत निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चोरी व बकाए को लेकर बिजली निगम सख्त हो गया है। मुख्यालय पर चलाए गए सघन चेकिंग के दौरान 48 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच हुई। इस दौरान पांच के कनेक्शन काटे गए। जबकि एक चर्चित निजी अस्पताल के खिलाफ विद्युुत चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराते हुए 12 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


बस्ती मंडल के चीफ इंजीनियर ओपी यादव की अगुवाई में शुक्रवार को जिला मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हाइडिल तिराहे तक मुख्य मार्ग पर स्थित 48 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। टीम में एई रेड अच्छे लाल, अधिशासी अभियंता पीएन प्रसाद, एचपी राम, सहायक अभियंता अखिलेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, अशोक अग्रहरि, अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार व अन्य शामिल रहे। अवर अभियंता के मुताबिक थाने में तहरीर दी गई। सदर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें