फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर कट व फाल्ट बना बहाना, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोटो- 63 से 66
विज्ञापन


25 वार्डों में बिजली व्यवस्था बदहाल

पॉवर कट व फाल्ट बना बहाना, नहीं मिल रही बिजली

दावा 22 घंटे का, मिल रही मात्र आठ घंटे बिजली आपूर्ति

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बढ़ती गर्मी की तपिश से हर कोई परेशान है। उमस भरी गर्मी लोगों को रुला रही है। शहर के 25 वार्डों में बिजली आपूर्ति का हाल बुरा है। उस पर भी पुरानी नौगढ़ के सात वार्ड ऐसे हैं, जहां लोगों के साथ सौतला व्यवहार किया जा रहा है। इन वार्डों में लोग लो-वोल्टेज की समस्या से पिछले एक साल से परेशान हैं। इस पर विभाग का अपना अलग तर्क है कि पॉवर कट व फाल्ट के कारण बिजली कटौती की जा रही है।
बिजली निगम का दावा है कि उनके पास काफी बिजली है। लेकिन पॉवर कट व फाल्ट के कारण बिजली कटौती हो रही है। लिहाजा लोग परेशान हो रहे हैं। पुरानी नौगढ़ के विजय बताते हैं कि गर्मी शुरू से ही बिजली रुला रही है। यह अहसास ही नहीं होता है कि शहर में हैं। लगातार पांच-पांच घंटे तक कटौती की जा रही है। वह भी रात में। उस पर भी लो-वोल्टेज सबसे बड़ी परेशानी है। नौगढ़ के आकाश का कहना है कि पिछले एक साल से बिजली को लेकर दिक्कत है। शनिवार की रात में महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिली। उस पर कटौती का खेल पूरी रात चलता रहा। अविनाश श्रीवास्तव का कहना है कि बिजली ने रुला दिया है। 22 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था। लेकिन महज आठ से नौ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उस पर कटौती चरम पर है। बताया कि पूछने पर विभाग के पास केवल एक ही जवाब है कि फाल्ट और पॉवर कट। समस्या का समाधान विभाग खुद ही नहीं चाहता है।
विज्ञापन

बबूल ने बताया कि बिजली के कारण पूरी रात जागना पड़ रहा है। शनिवार को 11.30 बजे बिजली आई। आधे घंटे बाद ही चली गई। उसके बाद करीब डेढ़ बजे आई बिजली आई। वह भी कुछ ही देर रही। महेश ने बताया कि शुक्रवार को हाल और भी बुरा था। पूरी रात करीब 10 से अधिक बार बिजली आई और गई। पूरी रात जागकर बिताना पड़ा। अज्जू ने बताया कि पुरानी नौगढ़ के सात वार्डों में दो शिफ्ट में बिजली मिल रही है। पिछले एक सप्ताह से नौगढ़ के तीन वार्ड रमजान नगर, जवाहर नगर और सुभाष नगर में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। अधिशासी अभियंता पीएन प्रसाद ने बताया कि गर्मी के कारण पॉवर कट व फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। इसके कारण बिजली की सप्लाई बाधित हो रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री के ट्वीट का भी असर नहीं
शहर के रहने वाले अरविंद झा ने बिजली की समस्या से त्रस्त होकर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि शहर के भीमापार मोहल्ला रिहायशी है। यहां पर स्कूल व अस्पताल है। इसके बाद भी बिजली व्यवस्था बदहाल है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने व्यवस्था सुधारने की बात कही। लेकिन अब तक इसका कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें