फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस में जिले को 8वीं  रैंक

Fri, 06 Jul 2018 11:16 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
internet
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनसुनवाई पोर्टल पर हुई आईजीआरएस यानी समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली के जून की समीक्षा में सिद्धार्थनगर को प्रदेश में 8वीं रैंक मिली है। इसमें मुख्यमंत्री सदंर्भ में प्राप्त 29 शिकायतों में सभी का निस्तारण कर 10 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


ऑनलाइन संदर्भ में आए 273 में 268 का निस्तारण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक संदर्भ के 260 में से 251, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी, पीजी पोर्टल के 11 में 10 मामलों, संपूर्ण समाधान दिवस के 156 मामलों में से 141 का निस्तारण कर 9-9 अंक मिले हैं। जनपद के लिए संदर्भों के फीडिंग का निर्धारित लक्ष्य 379 के सापेक्ष 662 मामलों को फीडिंग कर 10 अंक मिले हैं। इस कार्य में सहायक बद्री चौधरी की भूमिका अहम है। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने इस पर प्रसन्नता जाहिर की है। कहा कि इसमें जिले के अधिकारियों व कर्मियों का योगदान उल्लेखनीय है।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें