फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की सुरक्षा की कमान एएसपी संभालेंगे

Tue, 20 Feb 2018 11:42 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।व्यापारियों की सुरक्षा की कमान जिले के एएसपी संभालेंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के गठन होगा। इसकी हर सप्ताह बैठक होगी। इसके माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की कोशिश होगी।
विज्ञापन


सूबे में आए दिन व्यापारियों के साथ हो रही लूट व आपराधिक घटनाओं पर डीजीपी ने संज्ञान में लिया है। व्यापारी भयमुक्त होकर व्यापार करें। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ गठित करने का निर्णय लिया गया है। एएसपी प्रकोष्ठ के नोडल अफसर होंगे। वह व्यापारियों के साथ हर सप्ताह बैठक करके उनकी समस्याओं को जानेंगे और उसका निस्तारण करेंगे। प्रभारी एसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि आदेश आने के बाद प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है। शासन के मंशानुसार काम किया जाएगा।

सप्ताह में एक बार होगी बैठक
सिद्धार्थनगर। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक प्रत्येक सप्ताह होगी। इसमें व्यापारमंडल के पदाधिकारी के साथ अन्य व्यापारी हिस्सा लेंगे। इस दौरान व्यापारियों से व्यापार में आ रही परेशानी की जानकारी लेंगे। उनसे सुझाव भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें