सिद्धार्थनगर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पांच हजार मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राकेश यादव व बालिका वर्ग में सुमन प्रथम स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में 100 से लेकर पांच हजार मीटर की दौड़ हुई। तरुण वर्ग में पांच हजार मीटर में बस्ती की सुमन प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि 110 मीटर बाघा दौड़ में जिले की रमिता गुप्ता प्रथम स्थान पर रही। लंबी कूद में रमित व ऊंची कूद में तृप्ती मौर्या प्रथम रही। गोला क्षेपण में जिले की पूजा यादव प्रथम, भाला क्षेपण में बस्ती की सुमन प्रथम स्थान पर रही। वहीं, बाल वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में 600 से पांच मीटर दौड़ में जिले राकेश यादव प्रथम रहे, जबकि बस्ती के आदर्श सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। इस तरह लंबी कूद में खलीलाबाद के रमाशंकर यादव प्रथम, बस्ती के राजेश कुमार द्वितीय, ऊंची कूद में रमेश कुमार खलीलाबाद प्रथम, आदित्य सिंह बस्ती द्वितीय स्थान पर रहे। गोला व भाला क्षेपण में जिले के अवधेश यादव प्रथम, बस्ती के सत्येंद्र बिक्रम सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। चक्का क्षेपण में रमेश कुमार खलीलाबाद प्रथम, जिले के जहीर अहमद द्वितीय स्थान पर रहे। इस तरह किशोर वर्ग में तीन व पांच हजार मीटर दौड़ में प्रदीप चौधरी बस्ती प्रथम, जिले के अर्जुन कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। बाधा दौड़ में जिले के सत्य रंजन प्रथम, बस्ती के सत्येंद्र यादव द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अभिषेक यादव बस्ती प्रथम व जिले के अभय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में आर्दश पांडेय प्रथम, खलीलाबाद के देवेंद्र कन्नौजिया दूसरे स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में जिले के संतोष चौधरी प्रथम, हिमांशु बस्ती द्वितीय, भाला क्षेपण में ज्ञानचंद गौड़ बस्ती प्रथम, जिले के अभय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। चक्का क्षेपण में जिले के आकाश पांडेय प्रथम, हिमांशु बस्ती द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।