फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो केंद्रों पर 16 गर्भवती व 34 बच्चों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम व बौरडीह में शनिवार को बीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 16 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण के साथ ही 34 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ब्लॉक रिस्पांस टीम के साथ ग्राम बैरडीह में पहुंचकर गांव में टीकाकरण से उदासीन बच्चों अंकुर, हुसैन, अजीत गोविंद तथा शबनम के अभिभावक को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए सभी बच्चों को टीकाकरण करवाया गया।
अधीक्षक के द्वारा छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एएनएम सीमा के द्वारा 11 गर्भवती महिला समेत कुल 24 बच्चों सेवा दी गई थी। आशा के द्वारा किए गए कार्यों के भौतिक सत्यापन में कमी पाए जाने के कारण आशा को चेतावनी देते हुए एक महीने के भीतर कार्यों में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें