फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के निवाले की व्यवस्था करेगा प्राधिकरण

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भूखे पेट रात गुजारने वाले गरीबों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय खाद्य संरक्षण व मानक प्राधिकरण सेव फूड, शेयर फूड एवं शेयर योजना के तहत उनके निवाले की व्यवस्था करने की पहल शुरू होने जा रही है। शादी समारोह व रेस्टोरेंट में बचे भोजन से जरूरतमंदों का पेट भरेगा। इसमें भागीदार बनने को डोनर, पार्टनर व स्वयंसेवी संस्थाओं को एफएसएसआई की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


भारतीय खाद्य संरक्षण व मानक प्राधिकरण ने बेघरों व गरीबों को भूखे से बचाने के लिए ठोस पहल करने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण ने इसके लिए सेव फूड, शेयर फूड व शेयर ज्वाय योजना शुरू की है। डोनर, पार्टनर व लाभार्थी को एफएसएसआई की वेबवाइट पर पंजीकरण कराना होगा। इससे आसानी से पता चल जाएगा कि कहां भोजन बचा है। वहीं, जरूरतमंदों की भी जानकारी मिल जाएगी। हालांकि शर्त यही है कि भोजन खराब न हुआ हो और सुरक्षित ढंग से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए। प्राधिकरण की नई पहल से गरीबों का पेट भरने के साथ ही भोजन की बर्बादी पर भी रोक लगेगी। योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभाग मैरज हॉल, बड़े होटल व रेस्टोरेंट संचालकों से संपर्क साध रहा है जिससे अधिक से अधिक डोनर, पार्टनर व लाभार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सके। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जीके दुुबे ने बताया कि भारतीय खाद्य संरक्षण व मानक प्राधिकरण की ओर से सेव फूड, शेयर फूड व शेयर ज्वाय योजना चलाई गई है। मैरेज हॉल, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों से संपर्क किया जा रहा है। योजना के प्रचार-प्रसार के साथ ही पोर्टल पर पंजीकरण कराने की पहल शुरू हो चुकी है।

सात को मनाएंगे विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के मुताबिक शासन के निर्देश पर 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान दिवस के बारे में अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने, सुरक्षित खाद्य आवश्यक क्यों, इसकी कमी से क्या-क्या बीमारियां होती हैं, सेफ फूड हैंडिलिंग से लाभ, ईट राइट के विषय में जानकारी प्रदान करने समेत अन्य बिंदुओं पर जागरूकता फैलाई जा रही है। बताया कि दिवस की सफलता के लिए तहसील स्तरीय कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए सभी खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें