नीट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद रॉबिन को मिठाई खिलाते घर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट(नीट) यूजी 2019 का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। इसमें जिले के रॉबिन सिंह और उमैर खालिद को भी सफलता मिली है। दोनों को क्रमश: 903वीं और 1037 वीं रैंक प्राप्त की है। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों को दिया है।
बर्डपुर नंबर छह के टोला उत्तरी नोनहवा निवासी रामनेवास के बेटे रॉबिन सिंह पीपीएस शोहरतगढ़ में 2014 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद इंटरमीडिएट इलाहाबाद के बीबीएस कॉलेज से 2016 में उत्तीर्ण करने के बाद कोटा रहकर परीक्षा की तैयारी करते रहे। रॉबिन की ऑल इंडिया रैंक 903 और ओबीसी कोटे में ऑल इंडिया रैंक 200 वीं है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय रॉबिन ने मां कमलावती और पिता रामनेवास को दिया है। वहीं उमैर खालिद ने 1037वीं रैंक हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। जिला मुख्यालय के रहने वाले खालिद अहमद का छोटे बेटे उमैर खालिद(19) ने मुख्यालय के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में वर्ष 2016 में हाईस्कूल, 2018 में इंटर पास के करने के बाद कोटा से तैयारी कर रहे थे। ईद के मौके पर मिली खुशखबरी से से परिवार में दोहरी खुशी का माहौल है। ईद के मौके पर आने वाले लोगों ने उमैर को मुबारकबाद दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।