फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे के प्रकोप से आधा दर्जन बच्चे पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
खसरे से 11 बच्चे बीमार, एक की हालत नाजुक
विज्ञापन


तहसील के ग्राम पिकौरा में बाढ़ के साथ ही खसरे का बढ़ा प्रकोप
दो दिन पहले दवा वितरित कराया गया: सीएचसी अधीक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिकौरा के लोग खसरे की बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इससे गांव के 11 बच्चे बीमार हैं जिसमें से एक दस माह के शिशु की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक इस रोग की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा गया है जिससे स्थानीय लोग इलाज के साथ ही घरेलू उपचार का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

राप्ती नदी के तटवर्ती क्षेत्र पिकौरा गांव इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। वहीं, खसरे का प्रकोप बढ़ गया है। गांव के 11 बच्चे इसकी चपेट में आने से बीमार हैं। गांव के अमित (6) पुत्र राम दुलारे पिछले पांच दिनों से खसरे से पीड़ित है। वहीं, बंधन (3) पुत्री मंगरू 10 दिनों से, डेढ़ वर्षीय मीनाक्षी पुत्री मंगरू 8 दिनों से पीड़ित हैं। जबकि लाडली(2) पुत्री सुरेश 10 दिनों से, मांसी(6 ) पुत्री नीबर 8 दिनों से, 6 माह के आरबी पुत्र रमेश 8 दिनों से, डेढ़ वर्षीय रितेश पुत्र चंदू 8 दिनों से, सूरज (10) पुत्र मनीराम गिरी 3 दिनों से, अभय (3) पुत्र मिनकाऊ 6 दिनों से, अजय शर्मा (5) पुत्र जगदंबा 8 दिनों से खसरे से पीड़ित हैं जबकि सबसे ज्यादा हालत खराब 10 माह के आनंद पुत्र ओमप्रकाश की है जिसकी रविवार को इलाज के लिए सीएचसी इटवा ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दो दिन पहले दवा वितरित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें