फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआईसीयू में गंदगी, सीएमओ हुए नाराज

Thu, 12 Jul 2018 11:11 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला अस्पताल के निरीक्षण किया। इस दौरान पीआईसीयू में गंदगी मिलने और जगह-जगह जाले मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई पर ध्यान देने की हिदायत दी।
विज्ञापन


निरीक्षण के क्रम में सीएमओ इमरजेंसी, लेबर रूम, जनरल वार्ड, पीआईसीयू और एसएनसीयू में उपलब्ध संसाधनों की सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमएस से बेहतर साफ-सफाई के साथ ही उपलब्ध संसाधनों का शत-प्रतिशत उपयोग करने की हिदायत दी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने भी कई अहम बिंदुओं पर स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की और जवाब संतोषजनक न मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय, सुनील चौबे, डीसी पाठक, समीर सिंह, सरोज पांडेय, हेमलता आदि की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें