फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख से होगी नेपाल सीमा की निगरानी

Thu, 12 Jul 2018 11:09 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कस्टम कार्यालय पर लगा सीसीटीवी कैमरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ककरहवा। ककरहवा बार्डर की हर गतिविधि तीसरी आंख की नजर में कैद होगी। सीमा की सुरक्षा को लेकर ककरहवा स्थित कस्टम कार्यालय पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है ताकि सुरक्षा मजबूत हो सके।

भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता के मद्देनजर सीमा शुल्क चौकी ककरहवा ने बार्डर की निगरानी करने के लिए सीमा पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। अब बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों एवं यात्रियों की आधुनिक तरीके से कड़ी निगरानी ककरहवा सीमा शुल्क चौकी द्वारा किया जाएगा। सीमा पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ककरहवा बार्डर पर कस्टम विभाग की पहल से सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है। अब विभागीय अधिकारी कहीं भी बैठकर ककरहवा बार्डर की निगरानी कर सकते हैं। ककरहवा कस्टम इंसपेक्टर विमल यादव ने बताया कि कैमरे 24 घंटे काम करेंगे। कैमरे आधुनिक हैं। रात के अंधेरे में बेहतर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि बार्डर पर रात में यदि किसी तरह की गतिविधि होती है तो कस्टम ऑफिस में लगा अलार्म स्वत: बजना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


तस्करी पर लगेगी रोक
सीमा क्षेत्र से जुड़े लोगों की माने तो सीमा पर सीसीटीवी कैमरा लग जाने पर तस्करी में कमी आएगी। अगर कोई तस्करी भी करता है तो उसकी गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो जाएगी। इससे तस्करी व गलत काम करनेवाले शख्स को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें