फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हैं जिले के सबसे बड़े भू-माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सरकारी भूमि पर अवैध रूप से काबिज 10 बड़े भू-माफियाओं को प्रशासन ने चिह्नित कर लिया है। टॉप-10 की सूची में एक पूर्व मंत्री का नाम शीर्ष पर है तो एक अन्य पूर्व विधायक के पुत्र को भी सूचीबद्ध किया गया है। सपा नेता और डूमरियागंज से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे चिनकू यादव सूची में आठवें नंबर पर हैं। सूचीबद्ध लोगों के कब्जे से सरकारी भूमि को मुक्त कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। इनके विरुद्ध आपराधिक धाराओं में भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को प्राथमिकता में रखा है। इसके लिए हर जिले में एंटी माफिया स्क्वाड भी गठित की गई है। राजस्व दस्तावेजों और भौतिक सत्यापन के आधार पर प्रशासन ने जिले से ऐसे टॉप-10 भू-माफियाओं को चिह्नित किया है, जिनका सरकारी भूमि पर सर्वाधिक कब्जा है। इस सूची में पहला नाम डुमरियागंज के पूर्व विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके मलिक कमाल यूसुफ का है। इनके कब्जे में कुल 14.175 हेक्टेयर सरकारी भूमि है। दूसरे नंबर पर मौजूद हजरत अली ने शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में 7.345 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अवैध रूप से कब्जे में ले रखा है। मूल रूप से नेपाली नागरिक हजरत के खिलाफ तहसील प्रशासन ने जालसाजी के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है। सूची में सातवें नंबर पर पूर्व विधायक रामरेखा यादव के पुत्र वेदप्रकाश और ओमप्रकाश यादव का नाम है। बर्डपुर नंबर 9 में 0.108 हेक्टेयर भूमि पर इनका कब्जा है। सपा नेता और डूमरियागंज से प्रत्याशी रहे रामकुमार यादव उर्फ चिनकू इस सूची में आठवें नंबर पर हैं। उनके कब्जे में 0.100 हेक्टेयर सरकारी भूमि चिह्नित की गई है। अंतिम नाम सदर तहसील के निकुंज सिंह का है, जिनका 0.010 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा दर्शाया गया है। इस बाबत एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला का कहना है कि सभी भू-माफियाओं को नोटिस देकर कब्जा हटाने की कार्रवाई चल रही है। सहयोग न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

यह हैं टॉप-10 भू-माफिया::
नाम कब्जे में भूमि (हेक्टेयर में)
मलिक कमाल यूसुफ 14.175
हजरत अली 7.345
रामकुबेर बांसी 5.023
छविलाल गुप्ता बांसी 2.957
राम अछैबर इटवा 1.077
सफर अली शोहरतगढ़ 0.112
वेदप्रकाश, ओमप्रकाश सदर 0.108
रामकुमार उर्फ चिनकू यादव 0.100
शफीकुल्लाह, रजीबुल्लाह, हकीमुल्लाह, करमुल्लाह, बुधई, वीरेंद्र, संतराम आदि 0.100
निकुंज सिंह सदर 0.010
(स्रोत: राजस्व विभाग के रिकार्ड के अनुसार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें