फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा प्रभुनाथ के दर्शन को रवाना हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा (सिद्धार्थनगर)। नेपाल स्थित बाबा प्रभुनाथ के दर्शन के लिए क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को रवाना हुआ। बिस्कोहर व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं की टोली बैंड-बाजे पर झूमती हुई धाम को रवाना हुई।
विज्ञापन

नेपाल के जिला पीउथान के पर्वतीय क्षेत्र में स्थित तीर्थ स्थल बाबा प्रभुनाथ धाम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। यह यात्रा 15 जून तक चलती है। बाबा के स्थान जाने के लिए सात पहाड़ों के ऊपर चढ़ाई करनी पड़ती है। बुधवार को बिस्कोहर क्षेत्र से श्रद्धालुओं की टोली प्रभुनाथ धाम रवाना हुई। भक्त बढ़नी से घोड़ाही तक बस से यात्रा करेंगे। उसके बाद वहां से दुर्गम पहाड़ियों के बीच होकर बाबा के स्थान पर पहुंचेंगे। टोली के अगुआ बबलू पासवान व रोहित कसौधन ने कहा कि बाबा के स्थान जो भी जाता है, उनकी मनोकामना पूरी होती है। लगातार आठ वर्षों से टोली के साथ बाबा के दर्शन को जा रहे हैं। जत्थे में बबलू श्रीवास्तव, राहुल कश्यप, शिवा गुप्ता, विनोद गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, वीनस कश्यप, किशन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, मोनू गुप्ता, मोहित कसौधन, अमन गुप्ता, गोकुल गुप्ता, राजा बाबू कौशल, रवि प्रजापति, लड्डू लाल कौशल, सूरज गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें