फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल पेरने वाली मशीन में फंसकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल पेरने वाली मशीन में फंसकर किशोर की मौत
विज्ञापन

- पथरा बाजार के डड़वा भैया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के डड़वा भैया गांव में सोमवार को तेल पेराई मशीन में फंसकर एक किशोर की मौत हो गई। परिवार के आग्रह के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके सुपुर्द कर दिया गया। घटना रविवार शाम की है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुनी पाठक के ग्राम दयालपुर निवासी करन (15) पुत्र रामफेर रविवार शाम स्थानीय थाना क्षेत्र के डड़वा भैया स्थित हरीराम गुप्ता के तेल पेरने की मशीन पर सरसों का तेल पेरवाने के लिए गया था। जहां पर मशीन चलते समय वह मशीन में लगे पट्टे की चपेट में आ गया, जिससे करन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी जब परिजन को मिली तो उसे उपचार के लिए बस्ती गये जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार को सुबह इस घटना की जानकारी पर स्थानीय थानाध्यक्ष बलजीत राव मय फोर्स के साथ पहुंचे तो मृतक के परिजन ने किसी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचायतनामा कर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें