फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से दूल्हे की मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परसा (सिद्धार्थनगर)। शादी के मंगलगीतों के स्वर अभी धीमे भी नहीं हुए थे कि मौत का मातम शुरू हो गया। सर्पदंश से दूल्हे की मां की मौत हो गई। घटना ढेबरुआ थाना क्षेत्र के औदहीं कला गांव की है। शनिवार की देर रात महिला को सांप ने डस लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को उसके बेटे की शादी थी। क्षेत्र के औदहीकला गांव निवासी सियाराम के बेटे विकास की शादी के बाद शनिवार की सुबह उसका के सैनुआ गांव से बारात वापस लौटी। घर के लोग नवदंपत्ति के स्वागत की रस्मों को पूरा करने में जुटे थे। शनिवार की रात रिश्तेेदारों के साथ पूरा परिवार घर के सामने पर्दे पर वीडियो देख रहा था। इसी दौरान सियाराम की पत्नी जुगावती (45) को सांप ने डस लिया। इससे वह बेहोश हो गई। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन- फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शादी के मंगलगीत मातमी चीखों में बदल गए। मृतका के चार पुत्री व दो पुत्र हैं। दो पुत्रियों सुमन और सोनी का विवाह हो चुका है। आठ वर्षीय गुंजा और पांच वर्षीय वीनू और पुत्र विकास के अलावा तीन वर्षीय आकाश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें