फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके-47 प्रकरण : दो आरक्षी खोलेंगे गुम एके-47 का राज

विज्ञापन
AK-47
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाने से गुम हुए एके-47 की जांच अब दो पुलिस कर्मियों तक सिमटकर रह गई है। एसटीएफ सहित अन्य सभी टीमें बारी-बारी से दो आरक्षियों से कई चक्रों में पूछताछ भी कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में कई ऐसे राज खुले हैं, जो गुम हुए एके-47 तक पहुंचा सकते हैं। दो आरक्षियों से पूछताछ के बाद ही इटवा थाने के चौकीदार को मंगलवार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


इटवा थाने से तीन फरवरी को एके-47 के गुम होने के बाद एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने तत्कालीन एसओ अनिल प्रकाश पांडेय समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए जेल भेज दिया था। पांचों लोगों से एसटीएफ सहित पुुलिस की टीमें रिमांड पर अलग-अलग तरीके से पूछताछ भी कर चुकी हैं। कई बार टीम के सदस्य जेल में भी जाकर पूछताछ कर चुके हैं। खुद एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने मंगलवार को आरक्षी और चौकीदार से पूछताछ की। सूत्रों की माने तो पूछताछ के बाद टीम दो आरक्षियों के बयानों पर टिक गई है क्योंकि दोनों ने कुछ ऐसे सुराग दिए है, जो गुम एके-47 राइफल तक पहुंचा सकते हैं। एसपी ने बताया कि जांच चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही एके-47 राइफल मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें