फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में खुलेगा प्रदेश का पहला आरोग्य केंद्र

विज्ञापन
health
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्थापित होने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर यानी आरोग्य केंद्रों के सफल क्रियान्वयन और सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए देश के छह प्रदेशों में एक-एक प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। प्रदेश यह केंद्र सिद्धार्थनगर में स्थापित होगा। यहां हिंदी भाषी पड़ोसी राज्यों के कर्मियों को भी प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण केंद्र उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, गुजरात, तेलगांना, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब प्रदेश के एक-एक जिलों में खोले जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तकनीकी संस्था एनएचआरसी को इसका जिम्मा सौंपा गया। सिद्धार्थनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की कवायद चल रह रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक मान बहादुुर ने बताया कि इस दिशा में तेजी से तैयारी की जा रही है। बेस लाइन सर्वे के बाद प्रारंभ में सीएचसी खुनियांव में केंद्र स्थापित होगा। इसके बाद पूरे जिले में सीएचसी पर आरोग्य केंद्र संचालित होंगे। प्रशिक्षण केंद्र के जरिए आरोग्य केंद्र की सेवाओं को सुदृढ़ीकरण के साथ ही प्रशिक्षित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें