फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देने वाले भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हो सकते

Tue, 30 Oct 2018 10:28 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
केद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा के खिलाफ धरना प्रदर्शन हुआ था। मंगलवार को यह बात केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला तक पहुंची। मंत्री ने घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और धरना देने वालों को जमकर फटकार लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित होते हैं। धरना देने वाले पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हो सकते। मंत्री ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष को काफी पहले से जानते हैं। वह बेहद ईमानदार व कर्मठ हैं। उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


लाल बाबा पर उस्का ब्लॉक के पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रुपये देकर पद देने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर उन लोगों ने दो दिनों तक भाजपा कार्यालय पर धरना दिया था। मामले की शिकायत क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में भी की गई थी। इसके बाद भी मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है। मंगलवार को जब मामला शिव प्रताप शुक्ला तक पहुंची तो उन्होंने कहा कि जो धरना-प्रदर्शन में शामिल थे वे भाजपा कार्यकर्ता नहीं हो सकते। पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित होते हैं।

पांचों राज्यों में भाजपा को मिलेगी जीत
- केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा व तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन पांचों राज्यों में भाजपा को जीत हासिल होगी। शुक्ला ने कहा कि वह राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। वहां भाजपा की सरकार ने काफी काम किया है। चुनाव में जनता फिर भाजपा को जीत दिलाएगी।
विज्ञापन


बूथ करें मजबूत, तभी संगठन होगा मजबूत
- मिशन साहसी कार्यक्रम के दौरान शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत होगा। इसके बाद उन्होंने बेटियों को भी मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि जब बेटियां मजबूत होंगी, तो परिवार मजबूत होगा। इस बीच उन्होंने लक्ष्मीबाई और अहिल्याबाई का जिक्र कर बेटियों से आगे बढ़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें