फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में अब आॅडियो भी रिकाॅर्ड होगा

Fri, 03 Aug 2018 11:28 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
सीसीटीवी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को और पारदर्शी बनाने के लिए शासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए इस बार कें द्रों पर वीडियो के साथ ही ऑडियो भी सीसीटीवी के द्वारा रिकार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा प्रणाली में सुधार के उद्देश्य से पिछले सत्र में परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं हुईं। बावजूद इसके पूरी तरह से नकल नहीं रुक पाई। जगह-जगह पर इमला बोलकर नकल कराए जाने की बातें सामने आईं। इस संबंध में शिक्षा विभाग से जुड़े अफसरों की समीक्षा में पाया गया कि परीक्षा के दौरान केंद्रोें पर जो सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। वह कारगर तो साबित हुए लेकिन उसके जरिए रोक नहीं लग पाई। ऐसे में सरकार ने वीडियो के साथ ऑडियो रिकार्डिंग कराने का फैसला लिया। इसके लिए परीक्षा केेंद्रों पर आडियो और वीडियो रिकार्डिंग करने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य ने बताया कि शासन के आदेशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें