सिद्धार्थनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर होने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में अक्टूबर माह की रैंकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिले के 14 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
पीड़ितों की ओर से लिखित शिकायत के साथ ही आईजीआरस पर भी ऑनलाइन शिकायती की जाती है। इस शिकायत की हर माह मॉनिटरिंग होती और रैंक दिया जाता है। जिले में होने वाली जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा पुलिस अधीक्षक की ओर से की जाती है और दिशा- निर्देश दिया जाता है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच के लिए जांचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण में वर्ष-2024 के माह अक्टूबर की मासिक रैंकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। माह अक्तूबर-2024 की मासिक रैंकिंग में जनपद के 14 थानों में सिद्धार्थनगर, बांसी, शोहरतगढ़, मोहाना, जोगिया उदयपुर, चिल्हिया, मिश्रौलिया, भवानीगंज, गोल्हौरा, ढेबरुआ, पथरा बाजार, शिवनगर डिड़़ई, महिला थाना, कठेला समय माता ने बेहतर कार्य करते हुए उक्त रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट से मिली है।