भड़रिया बाजार गांव में आयोजित दो दिवसीय धम्म सम्मेलन को संबोधित करते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के भड़रिया बाजार गांव में आंबेडकर चेतना मंच की ओर से आयोजित दो दिवसीय विशाल धम्म सम्मेलन का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर व महान सम्राट अशोक के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि मोलई प्रसाद बौद्ध ने कहा कि बौद्ध धम्म समता, प्रज्ञा, मैत्री, सामाजिक भेदभाव मिटाने वाला, जीवन की पवित्रता, भाईचारगी पैदा करने वाला, वैज्ञानिक धम्म है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान लिखकर सर्वसमाज को समानता का अधिकार दिया। विशिष्ठ अतिथि केदारनाथ आजाद ने कहा कि दलितों को अधिकार व सम्मान दिलाने में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। भारतीय बौद्ध नाट्य कला इटियाथोक गोंडा के कलाकारों द्वारा बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर आधारित एकांकी नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान गंगाराम, रामबक्स गौतम, राममिलन, मनोज सिद्वार्थ, डॉ. शीष कुमार बौद्ध आदि मौजूद रहे।