फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी डीएम अनिल कुमार मिश्र ने विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। 50 लाख की लागत से अधिक के सभी कार्यों के गुणवत्ता की गहन जांच कर निर्माण को पूर्ण कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लें कि कार्य में किसी तरह की कमी नहीं है। बाद में खामी मिलने पर उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण स्वच्छता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि दो अक्टूबर 2018 तक जिले को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाना है। इस अवधि तक सभी गांवों में पर्याप्त शौचालय बन जाने चाहिए। डीपीआरओ को इसके लिए निर्देशित करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण में तेजी लाएं। लगातार इसकी मॉनिटरिंग करते रहें। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर असंतोष जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। शोहरतगढ़ ब्लॉक में 61 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होना है। इसमें एक भवन का निर्माण विवाद के चलते अटका हुआ है। प्रभारी डीएम ने विवाद का शीघ्र समाधान कर भवन निर्माण को शीघ्र पूरा कराने के लिए बीएसए को निर्देशित किया।
सीएमओ को निर्देश दिया कि अनटाइप्ड फंड का शीघ्र उपयोग कर उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। बर्डपुर में नवनिर्मित 100 बेड के सीएचसी भवन का निरीक्षण कर उसे हैंडओवर की प्रक्रिया 15 दिनों में पूरा करने को कहा। जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान की स्थिति में सुधार की हिदायत दी। बैठक में सीएमओ डॉ.रतन कुमार, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, सीवीओ डॉ.फणीश सिंह, बीएसए मनीराम सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें