फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन दखमख दिखाएंगे 300 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन दखमख दिखाएंगे 1250 खिलाड़ी
विज्ञापन

बेसिक बाल क्रीड़ा मंडलीय प्रतियोगिता आज से
प्रदेश के लिए टीमा का होगा चयन
सिद्धार्थनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से तीन दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता होगी। मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में तीन जिलों के 1250 से अधिक खिलाड़ी पदक जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए किया जाएगा।
बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर में हुई जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दिन में खेल प्रतियोगिता होगी। जबकि रात में सांस्कृतिक कार्यकम के तहत बच्चों को प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। रात में लोकगीत, लोकनृत्य, समूह गान, नाटक एवं अंत्याक्षरी प्रतियोगिता होगी, जबकि खेल में बैडमिंटन, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। समापन समापन समारोह में सांसद जगदंबिका पाल खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देंगे।
विज्ञापन

वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 22 से
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में 22 दिसंबर से वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता होगी। दो दिन तक चुने गए खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें