सिद्धार्थनगर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 19 नवंबर (बृहस्पतिवार) को शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज में रोजगार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
सेवायोजन विभाग, कौशल विकास मिशन और आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण भी करा सकते हैं। अधिक जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क किया जा सकता है।