फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार करते रहे बच्चे, नहीं पहुंचे गुरुजी

Sat, 11 Aug 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के सुभौली प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक का इंतजार करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिश्रौलिया। सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। बावजूद इसके शिक्षा के स्तर में सुधार नहीं हो पा रहा है। कारण गुरुजी अपने कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। एक ऐसा ही मामला बांसी ब्लॉक के सुभौली सहित तीन प्राथमिक विद्यालय में सामने आया है, जहां बच्चे स्कूल पर गुरुजी का इंतजार करते रहे, लेकिन गुरुजी नहीं पहुंचे। विद्यालय पर काफी इंतजार करने के बाद बच्चे वापस घर लौट गए।
विज्ञापन

बांसी तहसील के चेतिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की मनमानी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य से साथ खिलवाड़ कर रही है। शनिवार सुबह में बांसी के चेतिया क्षेत्र के तीन प्राथमिक विद्यालयों पर शिक्षा का हाल जानने का प्रयास किया गया। सुबह 8.25 बजे पर प्राथमिक विद्यालय सुभौली में ताला लटकता दिखा और विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र विद्यालय खुलने का इंतजार करते दिखे। 9 बजे प्राथमिक विद्यालय पंडाडीह चेतिया भी बंद मिला। यहां भी छात्र विद्यालय खुलने का इंतजार करते दिखे। 9.10 बजे प्राथमिक विद्यालय नवडिहवा भी में भी ताला लटकता मिला। छात्र विद्यालय खुलने का इंतजार करते रहे। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में वर्तमान समय में शिक्षकों के विद्यालय पहुंचने का समय सुबह 7.30 से 8 बजे तक है और एक बजे तक पढ़ाई का नियम है। ऐसे में समय से विद्यालयों के न खुलने पर आखिर कौन जिम्मेदार है। इस बारे में बीईओ बांसी शिव कुमार ने बताया कि आज कोई छुट्टी नहीं है। विद्यालय न पहुंचने वाले ऐसे लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें