फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाली 121 महिलाओं को मिला प्रशस्ति-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर कार्य पर 121 महिलाओं को मिला प्रशस्ति-पत्र
विज्ञापन

विजयादशमी के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति के प्रथम चरण का समापन
पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायतीराज विभाग की महिलाएं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के प्रथम चरण का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य करने वाली 121 महिला अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान उन्हें सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के साथ ही सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों पर विस्तृत जानकारी दी गई। लोहिया कला भवन में नारी सुरक्षा-नारी सम्मान को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के प्रथम चरण का समापन समारोह हुआ। इनमें 14 महिला पुलिसकर्मी, 28 संगिनी एवं आशा कार्यकर्ता, 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पांच महिला किसान, पांच महिला लेखपाल, पांच महिला ग्राम विकास अधिकारी, 14 महिला सफाई कर्मी, पांच महिला खिलाड़ी, माध्यमिक शिक्षा के पांच शिक्षक, सात टॉपर्स छात्राएं, बेसिक शिक्षा की 15 अध्यापिकाएं, मेरी उड़ान ऑनलाइन प्रतियोगिता में सफल 10 विजेता छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम को डीएम दीपक मीणा, एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी, सीडीओ पुलकित गर्ग ने भी संबोधित किया। इस दौरान एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम वर्मा, डीआईओएस अवधेश नारायन मौर्या, डॉ. राहुल गुप्ता, एजाजुल हक खां, विनोद राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के बारे में जानकारी
इटवा। रामजानकी इंटर कॉलेज गिरधरपुर कुनगाई और रुद्रपाल इंटर कॉलेज लटेरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया। सीओ अजय श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति योजना में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यालय की बालिकाओं को वूमेन पॉवर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य परशुराम, अभय सिंह, उपनिरीक्षक पीके गुप्ता, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, महिला आरक्षी रिंकू, छाया भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें