पथरा। पथरा थाना क्षेत्र स्थित गौरी पाठक गांव में शुक्रवार को लगभग एक दर्जन गांवों में लगी आग की चपेट में अकेले गौरी पाठक में लगभग 1200 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया था।
वहीं, पिछले साल भी आग लगी में गौरी पाठक गांव के दर्जनों किसानों के हजारों बीघा गेहूं की फसल जल गया था। इस साल फिर से आग लगी में किसानों के छह महीनों की मेहनत बेकार चली गई।
शनिवार को जिलाधिकारी डाॅ. गणपति राजा आर,एसडीएम संदीप दीक्षित तहसीलदार ने गौरी पाठक गांव में पहुंच कर आग से नष्ट फसलों का मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों नेa जिलाधिकारी को लगातार दूसरे वर्ष फसल जलने की घटना से अवगत कराया। संवाद⋰