फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांसी ने इटवा को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को बांसी व इटवा के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें बांसी ने इटवा की टीम को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इटवा ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 154 रन बनाए। इसमें गोलू ने 46 रन, राजन ने 34 व आदर्श ने 33 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उस्मान ने चार विकेट, दिलीप ने दो व राज ने एक विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में से 19.5 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अनवर ने 68 रन, आयुष ने 40 रन व पंकज ने 36 रनों की पारी खेली।
इटवा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजन ने तीन विकेट, श्याम व अर्जुन ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें