फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर से लाखों रुपये निकालने मामले की हुई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 54, 60
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर से लाखों रुपये निकासी की शिकायत
ग्राम पंचायत लोहटा मय पिपरा खुर्द बुजुर्ग गांव का मामला
नोडल अधिकारी समीर वर्मा ने सीडीओ को जांच के आदेश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। जिले के नोडल अधिकारी व पीडब्लूडी के सचिव समीर वर्मा ने शुक्रवार को इटवा थाना और ब्लॉक का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत हिंगुवा के राजस्व ग्राम सेमरी में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बताया। इस बीच विकास खंड खुनियांव के ग्राम पंचायत लोहटा मय पिपरा खुर्द बुजुर्ग ग्राम पंचायत अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से लाखों रुपये निकासी की शिकायत भी की। उन्होंने सीडीओ को जांच के आदेश दिए।
थाने के निरीक्षण के क्रम में कहा कि लंबित मुकदमों का निस्तारण हर हाल में करें। नए बनने वाले थाने भवन की जानकारी ली और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने को कहा। इटवा में मनरेगा से हुए मानव दिवस सृजन, आवास, शौचालय सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मानव दिवस सृजन में कमी व आवास योजना पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को इसमें सुधार लाने की हिदायत दी। इसके बाद वह इटवा स्थित विपणन केंद्र में स्थापित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किए। वहां उन्होंने नमी मापक यंत्र की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हिंगुवा के राजस्व ग्राम सेमरी में प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर शासन से चलने वाली योजनाओं व ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने खड़ंजा संपर्क मार्ग को शीघ्र पिच कराने को कहा। इस दौरान विकास खंड खुनियांव के ग्राम पंचायत लोहटा मय पिपरा खुर्द बुजुर्ग में ग्राम पंचायत अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से लाखों रुपये निकालने की शिकायत भी की। उन्होंने सीडीओ हर्षिता माथुर से जांच करने को कहा। एसडीएम इटवा त्रिभुवन, तहसीलदार इटवा राजेश कुमार अग्रवाल, सीओ पुलिस इटवा श्रीयश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष इटवा अखिलानंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें