फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपराध पर लगाएं अंकुश’

Thu, 15 Nov 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
परसा में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के नोडल अधिकारी व सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। अक्तूबर माह में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराध पर रोक लगाने को कहा। साथ ही यातायात माह के तहत अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था के मुद्दे बताया गया कि अक्तूबर माह में डकैती व लूट की घटना नहीं हुई है। महिला अपराधों में हत्या, दुष्कर्म, दहेज, अपहरण, छेड़खानी आदि की समीक्षा करते रोकथाम की बात कही। इसके अलावा थाना दिवस, एंटी रामियो स्क्वॉड, डायल-100 आदि की समीक्षा की। इसके बाद स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति जरूर रहे। अगर ऐसा नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी। भूमाफियाओं तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। आईजीआरएस के शिकायतों के निस्तार पर विशेष ध्यान देने की बात कही। अवैध खनन, विधवा, दिव्यांग पेंशन, शौचालय निर्माण आदि की प्रगति जानी। इस दौरान शौचालय निर्माण की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्माण की बात कही। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, एसपी डॉ धर्मवीर सिंह, एसडीएम सदर उमेश चंद निगम, एएसपी मुन्ना लाल, सीओ सदर दिलीप सिंह, सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

यातायात की जानकारी, हर नागरिक की है जिम्मेदारी
परसा। बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शुक्लागंज के प्रांगण में यातायात माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक कर उन्हें यातायात के नियम बताए गए।
विज्ञापन

सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि देश में प्रतिदिन 250 से अधिक मौतें मार्ग दुर्घटनाओं में होती हैं। इन मौतों का कारण नशा, नींद व तेज रफ्तार है। सड़क हादसों में मदद के लिए रुकना, मदद के लिए 108 नंबर पर फोन करके किसी के जीवन को बचा सकते हैं। एसओ ढेबरुआ राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य आम जनमानस को यातायात के नियमों की जानकारी देना है, जिससे सड़क हादसों को रोका जा सके। एक से 30 नवंबर यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने विद्यार्थियों से सीओ और एसएचओ द्वारा दी गई जानकारी का प्रचार-प्रसार अपने-अपने घरों व पड़ोस में करने की बात कही। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर शुक्ल, कांस्टेबल रवीन्द्र यादव, आशाराम यादव, सुमेरु गिरि, विश्वनाथ यादव, रामकिशोर, रामनरेश यादव, आनंद मिश्र, धनंजय पाठक, पीतांबर यादव, साधना श्रीवास्तव, सविता शुक्ला, आशा शुक्ला, शैलेंद्र भारती, दीपेन्द्र सिंह और प्रदीप मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें