फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी भाषा की मिठास दे गई बयार

Fri, 26 Oct 2018 10:49 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
लोहिया कला भवन में नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में गुरुवार रात सात दिवसीय नाट्योत्सव का आगाज हुआ। नाट्योत्सव के पहले दिन रौनक खान द्वारा लिखित व निर्देशित हिंदी नाटक ‘बयार’ का मंचन किया गया। इस नाट्य मंचन के दौरान कलाकारों ने जहां लोकगीत के माध्यम से भोजपुरी की झलक प्रस्तुत कर इसकी मिठास का अहसास कराया वहीं, जीवंत मंचन से दर्शकों ने भरपूर आनंद का अनुभव किया।
विज्ञापन


नाट्य मंचन में कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही। पारंपरिक लोक कलाओं को दिखाने का पूरा प्रयास इस नाटक के कलाकारों द्वारा किया गया। नाटक के कलाकारों की टीम दिल्ली से आई थी। निर्देशक रौनक खान की अगुवाई में बयार नामक नाटक में एक ऐसे नाचने गाने वाली मंडली की कहानी का उल्लेख है जिसमें कलाकारों ने भाव प्रवाह देते हुए लोक कला व पारंपरिक विधाओं को माध्यम बनाते हुए नाटक को जीवंत करने का प्रयास किया। इस मौके पर डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी धर्मवीर सिंह, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अंकिता सहाय, सीडीओ हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय समेत तमाम अधिकारियों व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंचन में नेहपाल गौतम, मनोज पंडित, दिव्यांशु सिंह, अभिमन्यु यादव, आकाश सिंह, मनीषा, सलीम, मोहित, दीपक राणा, रूपेंद्र सिंह संधू, हर्ष निर्माण, राहुल क्लार्क, रणजीत कुमार, शालिनी, माधवी शर्मा, मनीषा, उसामा बिन जहीर आदि की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें