फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में रहे सपा और भाकियू के नेता

Tue, 03 Apr 2018 12:03 AM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
खेसरहा में सपा नेता को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार देरशाम शाम खेसरहा पुलिस ने समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एक युवा सपा नेता को हिरासत में ले लिया। वहीं, वर्षों से गड्ढे में तब्दील एनएच के निर्माण को लेकर सीएम से मिलने आ रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को जोगिया पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पर बैठा लिया। सीएम का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी को छोड़ा गया।
विज्ञापन


खेसरहा पुलिस ने क्षेत्र के कुरहवा गांव निवासी समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू दुबे को रविवार देर शाम उनके घर पहुंचकर हिरासत में लिया और थाने ले आई। इस दौरान उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस को आशंका थी कि मोनू सीएम के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए मोनू दुबे ने कहा कि लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है, किसी को अपनी बात नहीं रखने दिया जा रहा है। इस बारे में खेसरहा एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सपा नेता को छोड़ दिया गया।

वहीं, डुमरियागंज पुलिस ने सपा के युवा नेता फरहान अहमद को रविवार शाम को उनके आवास से हिरासत में लिया। मंगलवार को सीएम को बदहाल एनएच 233 के निर्माण, बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी के अगुवाई में ज्ञापन देने मुख्यालय आ रहे कार्यकर्ताओं को जोगिया पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यक्रम खत्म होने तक थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें